Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sdm
Uttarakhand
sharmaajay55253
मोहल्ला पक्काटाला-बालू संपर्क मार्ग पर वाहनों के परिचालन को प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं। SDM चंबा Ajay Himachal News #highlights
Chamba, Chamba
| Aug 23, 2026
#highlights
MORE NEWS
सलूणी उपमंडल की खरोठी पंचायत में BPL आवेदन से छूटे लोग जल्द से जल्द अपना इनकम सर्टिफिकेट बनवाकर पंचायत सचिव के पास जमा करवाएं। पंचायत प्रधान सुकन्या देवी ने पात्र लोगों से अपील की है कि वे समय रहते आवश्यक दस्तावेज जमा करवाएं, ताकि BPL प्रक्रिया में उनका आवेदन शामिल किया जा सके। #खरोठीपंचायत #सुकन्यादेवी #BPL #BPLआवेदन #इनकमसर्टिफिकेट #सलूणी #चंबा #हिमाचलप्रदेश #पंचायतसमाचार #ChambaToday #ChambaNews #HimachalNews #viralvideo #salooni
Chamba, Chamba | Aug 23, 2026
प्रेस नोट डीएलएसए चम्बा ने खज्जियार में चलाया पौधारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प खज्जियार, चम्बा, 22 अगस्त 2026: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) चम्बा द्वारा माननीय अध्यक्ष, डीएलएसए चम्बा, श्रीमती अनुजा सूद के मार्गदर्शन एवं तत्वावधान में खज्जियार में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, खज्जियार के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के आयोजन में वन विभाग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा, श्री एकांश कपिल, सुश्री विभूति बहुगुणा, यातायात मजिस्ट्रेट, चम्बा, तथा श्री नवनाथ माने, वन मंडलाधिकारी (वन्यजीव), चम्बा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे तथा पौधारोपण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस दौरान देवदार तथा अन्य स्थानीय एवं देशज प्रजातियों के पौधे रोपे गए। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, वनों के महत्व तथा स्थानीय जैव-विविधता के संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता पैदा करना था। इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष, डीएलएसए चम्बा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे लगाए गए पौधों को अपनाएं तथा नियमित रूप से उनकी देखभाल और सुरक्षा करें, ताकि ये पौधे भविष्य में स्वस्थ एवं मजबूत वृक्षों का रूप ले सकें। माननीय अध्यक्ष ने डीएलएसए चम्बा की इस पहल को सफल बनाने में वन विभाग द्वारा दिए गए सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना की तथा कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के समन्वित प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी पौधारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। पौधारोपण अभियान के माध्यम से डीएलएसए चम्बा ने विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने तथा स्थानीय हरित क्षेत्र के संरक्षण एवं विस्तार का संदेश दिया।
Chamba, Chamba | Aug 23, 2026
*छिंज मेला कमेटी कैंथली कोटला में कौड़ी प्रतियोगिता का आगाज, 31 टीमों ने लिया हिस्सा* चंबा। छिंज मेला कमेटी कैंथली (कोटला) द्वारा रविवार को कौड़ी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। *प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत चोली के पूर्व उपप्रधान सुरेंद्र कुमार* (*छिन्दु) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की*। मेला कमेटी के सदस्यों ने मुख्यातिथि का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें शॉल, टोपी और बैज पहनाकर सम्मानित किया*। इस दौरान मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों का उत्साहवर्धन किया और आयोजकों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि कौड़ी प्रतियोगिता को चौपर खेल के नाम से भी जाना जाता है। पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 31 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की पारंपरिक खेल संस्कृति को जीवंत रखने के साथ-साथ युवाओं को खेलों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Chamba, Chamba | Aug 23, 2026
शिमला रिज मैदान पर राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन में शामिल हुआ भाजपा विधायक दल शिमला के रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास भाजपा विधायक दल पहुंचा और राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन में हिस्सा लिया। विधायक दल के सदस्यों ने राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान व्यक्त किया। #शिमला #भाजपा #भाजपा_विधायक_दल #रिज_मैदान #राष्ट्रगीत #महात्मा_गांधी #शिमला_न्यूज #हिमाचलप्रदेश #हिमाचल_न्यूज #BJP #Shimla #HimachalPradesh #rashtrageet
Chamba, Chamba | Aug 23, 2026
गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल डलहौजी ने रेड क्रॉस सोसाइटी को भेंट किया ढाई लाख का चैक सुरेंद्र ठाकुर चंबा, 22 अगस्त। गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल डलहौजी की ओर से सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल करते हुए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा को 2 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। स्कूल के प्रिंसिपल नगदीप भंडारी ने उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मुकेश रेपस्वाल को सहायता राशि का चैक भेंट किया। इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने विद्यालय प्रबंधन और प्रिंसिपल नगदीप भंडारी की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया गया यह सहयोग सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे प्रयास समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने प्रिंसिपल नगदीप भंडारी को शॉल, टोपी और चंबा थाल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन तथा गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल डलहौजी के वाइस प्रिंसिपल संदीप राणा भी मौजूद रहे। #PangiLiveNews #ChambaNews #Dalhousie #GuruNanakDevPublicSchool #RedCrossSociety #DistrictRedCrossSociety #Chamba #HimachalNews #HimachalPradesh #SocialService #Humanity #सेवासमर्पण #समाजसेवा #रेडक्रॉस #डलहौजी #चंबा #जरूरतमंदोंकीमदद #सामाजिकजिम्मेदारी #मानवीयपहल
Chamba, Chamba | Aug 23, 2026
मणिमहेश यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, एक हजार से अधिक पुलिस व होमगार्ड जवान होंगे तैनात हड़सर से डल झील तक शाम 7 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्रा पर रहेगा प्रतिबंध, सेक्टरों में बांटा जाएगा यात्रा मार्ग सुरेंद्र ठाकुर चंबा, 22 अगस्त। श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवाजाही को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। इस संबंध में उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में सुरक्षा एवं संचार व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भीड़ प्रबंधन, सुगम आवाजाही, निगरानी और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। रात में यात्रा पर रहेगा प्रतिबंध बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मैहला से आगे रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक तथा हड़सर से पवित्र डल झील तक शाम 7 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्रा प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन का कहना है कि रात के समय यात्रा पर रोक का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अंधेरे में कठिन एवं संवेदनशील मार्गों पर होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है। एक हजार से अधिक जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि यात्रा के दौरान करीब एक हजार पुलिस एवं होमगार्ड जवानों की तैनाती प्रस्तावित है। यात्रा मार्ग को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। सुरक्षा के दायरे में करियां से धरवाला, धरवाला से खड़ामुख, खड़ामुख से सावनपुर, सावनपुर से पट्टी नाला, पट्टी नाला से हड़सर, हड़सर से धनछो तथा गौरी कुंड से डल झील तक के विभिन्न मार्ग शामिल किए गए हैं। इस बार स्थानीय लोगों द्वारा आवागमन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वैकल्पिक मार्गों को भी सुरक्षा व्यवस्था के दायरे में शामिल किया गया है। भरमौर में बनेगा मुख्य संचार नियंत्रण कक्ष यात्रा के दौरान बेहतर समन्वय और संचार व्यवस्था के लिए उपमंडलीय मुख्यालय भरमौर में मुख्य संचार नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। इससे यात्रा मार्ग पर तैनात विभिन्न टीमों और विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उपायुक्त ने सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती, श्रद्धालुओं की निगरानी, भारी वाहनों की नियंत्रित आवाजाही तथा संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक उपकरण और मशीनरी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। हड़सर से डल झील तक स्वयंसेवकों की तैनाती को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। प्रशासन की श्रद्धालुओं से अपील उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा निर्धारित समय और मार्ग का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करना प्रत्येक श्रद्धालु की जिम्मेदारी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने तथा मौसम और यात्रा मार्ग की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने का आग्रह किया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, एसडीएम चिराग शर्मा, डीएसपी बलदेव दत्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। #PangiLiveNews #ManimaheshYatra2026 #ManimaheshYatra #Manimahesh #ManimaheshDham #ChambaNews #Bharmaur #Hadsar #DalLake #HimachalNews #HimachalPradesh #Chamba #SecurityArrangement #PoliceDeployment #HomeGuards #यात्रा2026 #मणिमहेशयात्रा #मणिमहेश #भरमौर #हड़सर #डलझील #चंबा #यात्रासुरक्षा #श्रद्धालु #प्रशासन
Chamba, Chamba | Aug 23, 2026
सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज की चंबा में नहीं चली रेल अब तक 26 महीनों मे रहे पूरी तरह फेल #cmohp #spkhp #dcchamba #BJPHimachalPradesh #viralvideo #congresshp #himachalpradesh #chamba #kangra #shimla
Chamba, Chamba | Aug 22, 2026
भरमौर पांगी के मुद्दों पर सुनिये क्या कहा अनिल ढ़ाकाेंग ने क्या 2027 में पांगी भरमौर जनता इनको विधायक के रूप में देखना पसंद करेगी। Ajay Himachal News #highlights #himachal #bharmourvalley #पांगी
Chamba, Chamba | Aug 22, 2026