मुरैना नगर: सिद्ध नगर में डीजे बंद कराने को लेकर हुई फायरिंग के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद,भेजे जेल
मुरैना में डीजे बंद कराने को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सिद्ध नगर क्षेत्र की है, जहां डीजे बंद करने को लेकर विवाद के बाद फायरिंग की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।