महोबा: रेलवे स्टेशन के निरीक्षण में डीआरएम भड़के, गंदगी और अव्यवस्था पर लगाई फटकार, सुधार के दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Apr 9, 2026 निरीक्षण के दौरान झांसी मंडल के डीआरएम अनुरुद्ध कुमार गंदगी और अव्यवस्था देख नाराज हो गए। अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कैंटीन की खराब स्थिति पर कड़ी फटकार लगाई। यात्रियों की सुविधाओं, खासकर पानी की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। डीआरएम ने अप्रैल अंत तक सभी कमियां दूर करने का अल्टीमेटम दिया है।