सशक्त वाहिनी अभियान की निःशुल्क कोचिंग से पुलिस आरक्षक बनने का सपना पूरा होने पर जिले की बेटियों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने भी जिले की सभी चयनित बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणादायक है।