कोंडागांव: बड़े कनेरा मार्ग पर स्टेडियम निर्माण का मलमा सड़क पर पसरा, हादसे का खतरा बढ़ा, लोगों की चिंता बढ़ी
कोंडागांव से बड़े कनेरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्टेडियम निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। निर्माण कार्य से निकला मलमा सड़क किनारे फेंक दिए जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों के मुताबिक मलमा के ढेर के कारण सड़क की आधी चौड़ाई घिर गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।