बथनाहा: तुरकौलिया एसएसबी कैंप में जवानों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
सीतामढ़ी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा तुरकौलिया स्थित निर्माणाधीन एसएसबी कैंप परिसर में जवानों एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा हरित वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना