मंझनपुर: घोसिया गांव में सिंचाई के पैसे को लेकर चली गोली, युवक के सिर के ऊपरी हिस्से में लगी गोली, एएसपी ने दी जानकारी
सराय अकिल थाना क्षेत्र के घोसिया गांव में उधारी का 2 हजार मांगने को लेकर हुए विवाद में गोली चलने से हड़कंप मच गया। विवाद के दौरान मुजीब को जमकर पीटा गया। गोली गुलाब के सिर के ऊपरी हिस्से में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली किसने चलाई जांच के बाद पता चलेगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।