नवादा: गुड़ीघाट में सांप काटने से एक युवक की मौत, नवादा के सदर अस्पताल में किया गया मृत्यु घोषित
Nawada, Nawada | Apr 16, 2026 नवादा जिले के कौवाकोल प्रखंड अंतर्गत गुड़ीघाट गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। प्राइवेट कंपनी के माध्यम से सौर ऊर्जा प्लेट लगाने का काम कर रहे लगभग युवक गोलू कुमार की सांप के काटने से मौत हो गई। वे नालंदा जिले के परवलपुर गांव के रहने वाले विक्रम केवट के इकलौते पुत्र थे।