शिकोहाबाद: ज्ञानदीप स्कूल के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में बिखरी प्रतिभा की छटा, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
शिकोहाबाद के ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ सोमवार देर रात संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक रजनी यादव द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रथम दिन मुख्य अतिथि एसडीएम अनुराधा सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया।