उज्जैन शहर: गोपाल मंदिर क्षेत्र में ई-रिक्शा प्रतिबंध और वन-वे व्यवस्था से बाजार को मिली राहत, लोगो ने की प्रशंसा
उज्जैन के व्यस्त बाजार एवं गोपाल मंदिर क्षेत्र में ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक और वन-वे व्यवस्था लागू होने के बाद यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। व्यापारियों और आम नागरिकों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका कहना है कि पहले रोजाना लगने वाले जाम से ग्राहकों और दुकानदारों को काफी परेशानी