खलीलाबाद: तेज़ रफ्तार वेगनर गाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष व उनकी पत्नी को मारी ठोकर, दोनों घायल
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के पायल पर चौराहे के पास तामेश्वर नाथ मंदिर से पूजा अर्चना कर वापस बघौली अपने घर जा रहे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ भारत के जिला अध्यक्ष शशि कुमार सिंह और उनकी पत्नी को सोमवार की सुबह 10:00 बजे तेज रफ्तार वेगनर गाड़ी ने ठोकर मार दी जिस पति पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका खलीलाबाद जिला अस्पताल में इलाज किया गया।