शाहबाद: बुध बाज़ार की रहने वाली महिला की संदिग्ध हालत में मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुध बाजार में एक 57 वर्षीय महिला की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला बुध बाजार निवासी साजिदा 57 वर्ष पुत्री अंसार रविवार को शाम 4:00 बजे अचानक तबीयत खराब हुई तो परिजन तत्काल सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।