हनुमानगढ़: शराब ठेकों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाली गैंग का पर्दाफाश, सरगना सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, SP ने की प्रेस वार्ता
जिले में संगठित अपराधों और गैंगस्टरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भिरानी थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भिरानी थाना क्षेत्र में शराब ठेकों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।