बहराइच: राजापुर गांव में उबलते आलू का खौलता पानी एक बालक पर गिरा, बालक झुलसा
भिनगा कोतवाली के राजापुर गांव में डब्ल्यू यादव की बेटी की बाहरवी पर मांगलिक कार्यक्रम मंगलवार को हो रहा था। इसी दौरान उनका 4 वर्षीय बेटा विकास खेलता हुआ उधर चला गया। जहां भगौने में आलू उबल रहे थे। खौलता पानी उफान पर बालक पर गिरा। जिसके चलते वह झुलस गया। उसे भिनगा अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज जारी है