कर्वी: बहिलपुरवा के बरूई गांव में खेत में पानी लगाते समय ठंड लगने से किसान की हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
बहिलपुरवा के बरूई गांव में बुधवार की रात्रि 9 बजे खेत में पानी लगाने गए 55 वर्षीय किसान शिवप्रसाद पुत्र रामधनी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शिवप्रसाद खेत में पानी लगाने गए थे,तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई अस्पताल लाने पर अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का गुरुवार की दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।