चान्दन: लहरनियां गांव में मामूली विवाद में पड़ोसी ने एक युवक के साथ की मारपीट।
Chanan, Banka | Jun 19, 2026 लहरनियां गांव में शुक्रवार दोपहर को बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक युवक के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज दोपहर करीब दो बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना को लेकर पीड़ित ने सूईया थाने में गांव के ही शंभू दास के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया है।