विदिशा नगर: गेहूं खरीदी में देरी से भड़के किसान, हाईवे किया जाम
गेहूं खरीदी में देरी और उचित दाम नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सोमवार सुबह 11 बजे विदिशा-सागर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसानों का आरोप है कि समर्थन मूल्य घोषित होने के बावजूद मंडियों में खरीदी शुरू नहीं हो रही, जिससे उन्हें मजबूरी में 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में गेहूं बेचना पड़ रहा है।