मंझनपुर: कौशाम्बी में ओवरलोड बालू ट्रकों पर मिलीभगत या मेहरबानी, चालान कर छोड़े जाने के आरोप, वीडियो वायरल से मचा बवाल
कौशाम्बी जनपद में ओवरलोड बालू ट्रकों के संचालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शासन द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए जाने के बावजूद कथित रूप से कार्रवाई केवल चालान तक सीमित रहने के आरोप लग रहे हैं। इस बीच मंझनपुर क्षेत्र के ओसा मंडी का एक GPS वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।