फतुहा: सम्मसपुर में अष्टम, नवम, दशम के छात्र-छात्राओं के बीच नशा मुक्ति विषय पर कार्यक्रम आयोजित
Fatwah, Patna | Apr 9, 2026 सम्मसपुर स्थित मिलेनियम कॉन्वेंट परिसर में रामद्वारा जगतपाल जलगांव गुजरात की संस्था द्वारा नशामुक्ति,बाल संस्कार व ध्यानयोग विषय पर कार्यक्रम आयोजित की गई है। संस्था की वर्षा जानी ने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति विषय पर विस्तार से बतायी है। वहीं बाल संस्कार विषय पर भी विस्तार से बताई है। ध्यान योग से क्या-क्या लाभ होता है उसके विषय में भी बताने का काम की है।