समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 27 जुलाई 2026
स्टार्टअप सेल, वी.के.एस. कृषि महाविद्यालय, डुमरांव द्वारा पिच डेक प्रिपरेशन वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नवोदित उद्यमियों को प्रभावशाली एवं निवेशकों के लिए आकर्षक (Investor-Ready) स्टार्टअप प्रस्तुति तैयार करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. पारस नाथ, प्राचार्य, वी.के.एस. कृषि महाविद्यालय, डुमरांव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ज्योत्सना वर्मा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र (DIC), बक्सर ने विद्यार्थियों को सरकार की स्टार्टअप योजनाओं का लाभ उठाने तथा नवाचार आधारित उद्यमिता को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
यह कार्यशाला डॉ. सी. एस. प्रभाकर, फैकल्टी इंचार्ज, स्टार्टअप सेल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
विष्णु सिंह, जिला स्टार्टअप सेल समन्वयक, बक्सर ने बिहार स्टार्टअप इकोसिस्टम तथा युवा उद्यमियों के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों एवं सहयोग योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
कार्यक्रम का तकनीकी सत्र श्री प्रशांत गौतम, संस्थापक, रिसाइक्लिंग बाजार (बक्सर स्टार्टअप) द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने एक प्रभावी पिच डेक तैयार करने के महत्वपूर्ण पहलुओं—समस्या की पहचान, समाधान, बिजनेस मॉडल, बाज़ार की संभावनाएँ, वित्तीय अनुमान तथा निवेशकों के समक्ष प्रभावी प्रस्तुति—पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यशाला को अत्यंत ज्ञानवर्धक, संवादात्मक एवं प्रेरणादायक बनाया। यह आयोजन संस्थान की नवाचार, उद्यमिता तथा स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आइए, मिलकर बिहार में नवाचार और उद्यमिता की नई पहचान बनाएं तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम को और अधिक सशक्त करें।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Industries Department, Bihar #BuxarNews #buxarcity #topfollowers #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Jul 27, 2026