लोहरदगा: राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने गढ़वा के लिए रवाना हुए पूर्व विधायक सह लोहरदगा लोकसभा प्रभारी सुखदेव भगत
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक सह लोहरदगा लोकसभा प्रभारी सुखदेव भगत राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गढ़वा के गोदरमाना के लिए रवाना हुए। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 14 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण में झारखंड आ रहे हैं।