फिरोज़ाबाद: गाँधी पार्क में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन, केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद
फ़िरोज़ाबाद गाँधी पार्क परिसर सें लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती के मोके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस मोके पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के साथ नगर विधायक मनीष असीजा ऒर टूंडला विधायक प्रेम पाल धनकर मौजूद रहे। सम्मान समारोह के उपरांत गाँधी पार्क सें एक विशाल शोभायात्रा भी निकाली गयी है।