फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर पुलिस ने पुत्रवधू पर जानलेवा हमला करने वाले सास, देवर समेत 3 आरोपियों को दबोचा
थाना उत्तर पुलिस ने अपनी पुत्रवधू पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को रविवार दोपहर एक बजे क़रीबन गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अवनीश उर्फ रंजीत, ईशू सिंह और सोनी उर्फ सुनीता शामिल हैं, जो टापाखुर्द के निवासी हैं। इनके खिलाफ थाना उत्तर में मुकदमा दर्ज है। घटना 7 जून को हुई थी।