शिवपुरी नगर: पहले पति ने पत्नी को पीटा, फिर पत्नी ने अपने 2 अन्य सहयोगी के साथ मिलकर अस्पताल के बहार पति को जमकर धुना, मामले की जांच
शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अस्पताल के बहार ठेला लगाने वाली महिला किरण बाथम को किसी बात को लेकर उसके पति बहादुर बाथम ने मारपीट कर दी थी। जिसके बाद गुस्साई पत्नी ने अपने 2 अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पति को जमकर धुन दिया। जिसकी शिकायत दोनों पक्षों ने कोतवाली थाना पहुंचकर दर्ज कराई। जहां पुलिस ने दोनों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है।