शिवपुरी नगर: पोहरी रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी पर कटा हुआ मिला एक युवक का शव, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस
सोमवार की रात लगभग दो बजे कोतवाली पुलिस को पोहरी रेलवे क्रॉसिंग से गुना की ओर 100 मीटर दूरी पर एक अज्ञात लाश मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस रखवा दिया है। मृतक के शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त और यह घटना एक्सीडेंट या फिर सुसाइड से जुड़ी है इसकी पड़ताल में जुटी हुई है।