नगरी: आंगनबाड़ी में घटिया भोजन और एक्सपायरी 'रेडी-टू-ईट' मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों को लगाई फटकार
नगरी विकासखंड के मसान डबरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के औचक निरीक्षण में गंभीर लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं पर अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय आंगनबाड़ी में 5 बच्चों को भोजन परोसा गया था। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई।