कन्नौज: कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में लगी आग, गुजरात से लखनऊ जा रहा था, करोड़ों के टाइल्स जलकर राख
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया थाना क्षेत्र में मंडी के सामने एक कंटेनर में आग लग गई। कंटेनर में लदे टाइल्स आग की चपेट में आकर जल गए। आग लगने से एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। चालक और परिचालक ने कंटेनर कूदकर अपनी जान बचाई। बताया गया कि कंटेनर गुजरात के मोरबी से टाइल्स लेकर सिद्धार्थनगर जा रहा था। टाइल्स की खेप लखनऊ पहुंचाई जानी थी।