खंडवा नगर: खंडवा: महापौर और विधायक के बीच नगर निगम के कार्यों की समीक्षा को लेकर विवाद
संगठन प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा परिवार के नेताओं के बीच कोई मनभेद नहीं है। कुछ मामलों में मतभेद जरूर हो सकते हैं। उन्होंने माना कि विधायक और महापौर के बीच का मामला उनके संज्ञान में आया है और इस संबंध में शिकायतें भी मिली हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कर प्रदेश संगठन को अवगत कराया जाएगा।