महोबा: महोबा में अधिवक्ता पर हुए हमले के मामले में अधिवक्ताओं ने अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की
Mahoba, Mahoba | Jul 6, 2026 महोबा के जिला अधिवक्ता समिति में इस वक्त गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। बीती 30 जून को अधिवक्ता सतीश अवस्थी पर जानलेवा हमले में पुलिस प्रशासन ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के लिए पुलिस को धन्यवाद तो दिया, लेकिन साफ चेताया कि जब तक शेष चार अभियुक्त सलाखों के पीछे नहीं जाते, तब तक उनका यह संघर्ष और आंदोलन नहीं थमेगा।