पखांजूर: नकली खाद बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पखांजूर पुलिस ने किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
कांकेर जिले के पखांजूर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नकली खाद बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। नकली खाद बनाने और सप्लाई करने वाले 4 रसूखदारों को राजस्थान के नावां सिटी से पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। नमक में रंग मिलाकर पोटास का रूप देकर ऊँचे दामों पर बाजारों में बेच रहे थे। ये आरोपियों के द्वारा पखांजूर में भी सप्लाई किए थे।