गुन्नौर: गांव शाहजहानाबाद में नल में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आने से उपचार के दौरान महिला की हुई मौत
बबराला थाना क्षेत्र के गांव शाहजहानाबाद निवासी नसीर अहमद की पत्नी अल्लारक्खी गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे अपने नल से पानी लेने गई थी।तभी अचानक से नल में बिजली का करंट उतर आया।बिजली के करंट की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने झुलसी हुई महिला को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। गुरुवार शाम करीब 7 बजे उपचार के दौरान महिला की हुई मौत।