सहावर: मोहनगढ़ गांव में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त की
जनपद कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के मोहनगढ़ गांव में एक एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली,बताया जा रहा है गेंहू को लेकर परिवारी जनों से विवाद हुआ था जिसके बाद युवक ने फांसी लगा ली,घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,पोस्टमार्टम हाउस से शव आज घर समय करीब 10 बजे मोहनगढ़ गांव पहुंचेगा ।