सीतापुर: रास्ते को लेकर हुए विवाद के चलते आधी रात में डीएम आवास पहुंचे ग्रामीण, लगाई न्याय की गुहार
जनपद के पिसावा थाना क्षेत्र के उदयपुर बाद फरोश गांव में दबंगों के द्वारा रास्ते पर कब्जा किए जाने को लेकर चल रहे विवाद के चलते लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीण आधी रात में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए और मामले में न्याय की गुहार लगाई देर रात हो जाने के बावजूद जिला अधिकारी ने सभी ग्रामीणों से मुलाकात की और ग्रामीणों को जांच के साथ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।