महोबा: थाना खन्ना पुलिस टीम ने आर्म्स एक्ट के 19 साल पुराने मामले में वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahoba, Mahoba | Jun 19, 2026 थाना खन्ना पुलिस टीम ने हमीरपुर के लरौंध निवासी वारंटी रामफल को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ 2006 में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज था और मौदहा कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी था। एसपी शशांक सिंह के निर्देश पर चल रहे अभियान में एसआई लक्ष्मीनारायण सिंह की टीम ने कार्रवाई की। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।