कुनकुरी: ग्राम कस्तूरा में सोलह श्रृंगार कर भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार हुए, निकले मौसी के घर
ग्राम कस्तूरा में रियासतकालीन परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। सोलह श्रृंगार के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजमान होकर मौसी बाड़ी के लिए रवाना हुए। राज पुरोहितों ने दुग्ध और गंगाजल से स्नान कराकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई, जिसके बाद शाम करीब तीन बजे भगवान को रथारूढ