हुज़ूर: टीटी नगर में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Apr 11, 2026 टीटी नगर इलाके में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने गैस सिलेंडर सहित अन्य सामग्री जब्त की है। टीटी नगर पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवनगर कॉलोनी स्थित आनंद विहार स्कूल के पास एक मकान में घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस का ट्रांसफर किया जा रहा है।