राजपुर: डिहरी में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
Rajpur, Buxar | Jun 1, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में रविवार को करंट लगने से 32 वर्षीय राजमिस्त्री संदीप कुमार की मौत हो गई। संदीप धूप से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे गया था। पेड़ की डाल 11000 वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन से सटी थी। जिससे पूरे पेड़ में करंट फैल गया था। पेड़ से सटते ही संदीप करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजन उसे चौसा अस्पताल ले गए।