हमीरपुर: छानी बुजुर्ग में पेयजल की समस्या से गांव की चौथाई आबादी परेशान
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल, हर घर जल ग्राम पंचायत छानी बुजुर्ग में आधी अधूरी नजर आ रही है। गांव की लगभग एक चौथाई आबादी अभी भी पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है। जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीण कृष्ण कुमार शुक्ला, विमल कुमार, विनोद कुमार आदि ने बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत गांव की गलियों में पाइपलाइन तो बिछा दी गई है