हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में ट्रक की टक्कर से ऑटो पलटा, छह लोग घायल
हाईवे में कस्बे के अंदर स्टेट बैंक के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने हमीरपुर से मौदहा जा रहे आटो में टक्कर मार दी। इस घटना में आटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया और चालक सहित 6 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर एक बालिका सहित तीन को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे एक आ