हमीरपुर: अरतरा मार्ग में असंतुलित हुई बाइक, मार्ग पर गिरी, दोनों सवार हुए जख्मी, एक को किया गया रेफर
हमीरपुर मौदहा कोतवाली एरिया के गांव अरतरा मार्ग पर असंतुलित हो कर बाइक गिर गई , जिससे दोनों सवार परछछ गांव निवासी मुकेश व कपिल जख्मी हो गए । मौदहा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से मुकेश की हालत गम्भीर होने पर उसे रेफर किया गया। कपिल का इलाज जारी है।यह जानकारी शनिवार को एक बजे मिली।