दरभंगा: 475 अंक लाकर राज्य में पांचवां स्थान पाने वाले छात्र को वासन्ती दुर्गा पूजा समिति ने किया सम्मानित
दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर सहोरा पंचायत के होनहार छात्र मनीष कुमार चौधरी को इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार सफलता के लिए सम्मानित किया गया। मनीष ने 475 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में पांचवां स्थान हासिल किया है, जिससे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। इस उपलब्धि पर वासन्ती दुर्गा पूजा समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में एक सम्मान समारोह आयोजित