जलालाबाद: तहसील जलालाबाद क्षेत्र के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
जलालाबाद क्षेत्र के नगर वा देहात क्षेत्र में आज नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज नवरात्रि के पहले दिन लोगों ने घरों में कलश की स्थापना की और नवरात्रि के पहले उपवास रखकर माता रानी के मंदिरों में भारी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर पूजा पाठ एवं आरती की और उनका आशीर्वाद मांगा और घर के सुख समृद्धि की कामना की.