जलालाबाद: जलालाबाद कोतवाली परिसर में पुलिस जवानों ने परेड आयोजित कर मनाई गांधी जयंती
शाहजहांपुर जनपद कोतवाली परिषद जलालाबाद में आज एक परेड का आयोजन किया गया इस अवसर पर कोतवाल अजय कुमार राय ने सलामी जी और उसके बाद कोतवाली की बिल्डिंग में झंडा रोहण किया उसके बाद गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया उसके उपरांत उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को सत्य अहिंसा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई