जलालाबाद: कोठा मंझा के ग्रामीण ने बैंक का लोन जमा किया, फिर भी अमीन लोन जमा करने के लिए परेशान करते हैं
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव कोठा मंझा निवासी राजेंद्र पाल सिंह ने उप जिला अधिकारी को शिकायत कर बताया उन्होंने बैंक ऑफ़ बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा गुनारा से ऋण लिया था जिसको उन्होंने लोक अदालत में एक मुफ्त जमा योजना के अंतर्गत जमा कर दिया. ऋण मुक्ति का उनके पास प्रमाण पत्र भी है.