हाथरस: कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन और शहर के मुख्य बाजारों में किया पैदल गश्त
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा द्वारा जनपद में शांति सुरक्षा व कानून व्यवस्था को प्रभावी रूप से बनाए रखने के दृष्टिगत हाथरस शहर के मुख्य बाजारों व मार्गो और रेलवे स्टेशन पर मय पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया गया। पैदल गस्त के दौरान रेलवे स्टेशन पर पुलिस अधीक्षक ने आम जनमानस से बातचीत करते हुए उनका हाल जाना व सुरक्षा का भरोसा दिलाया।