गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने युवाओं में राष्ट्रीय एकता देशभक्ति सेवा की भावना सुदृढ़ करने 19 नवंबर को एकता पदयात्रा की तैयारी की 18 नवंबर शाम को बैठक ली। यात्रा में प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल होंगे। पशुपालन विभाग में प्रेसवार्ता के बाद पद यात्रा शुरू होगी। नगर पालिका कार्यालय पर समापन होगा। तैयारी के अधिकारियों को निर्देश दिए।