कांके: पिठोरिया: टायर दुकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | May 30, 2026 पिठोरिया स्थित टायर दुकान में चोरी की घटना हुई है। चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। शनिवार सुबह करीब दस बजे जब दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ देखा। जिसके बाद जांच करने पर चोरी की वारदात का पता चला। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।