कानपुर: कानपुर में स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय सज गया, हर घर झंडा फहराएंगे भाजपाई
भाजपा की स्थापना दिवस की पूर्व संध्या शनिवार शाम 7:00 बजे कानपुर में भाजपा कार्यालय को सजाया गया।कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय ,कानपुर उत्तर और दक्षिण कार्यालय को भी सजाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि 6 अप्रैल को आयोजित होने वाले भाजपा की स्थापना दिवस के कार्यक्रम को के को सभी 17 जिलों में आयोजित किया जाएगा।