कानपुर: कल्याणपुर थाने की पुलिस ने बुद्धा पार्क गेट से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
कल्याणपुर थाने की पुलिस ने आरोपी विजय राठौड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आधिकारिक ग्रुप में शनिवार 4:00 बजे प्रेस नोट साझा करते हुए जानकारी दी कि आरोपी के पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी को बुद्धा पार्क गेट से गिरफ्तार किया गया है।