कालपी: कालपी तहसील में तहसीलदार और आबकारी निरीक्षक की बैठक में शराब ठेके को लेकर महिलाओं के विरोध पर चर्चा की गई
Kalpi, Jalaun | Jun 3, 2026 कालपी के बबीना में मदिरा दुकान के सुचारू संचालन के लिए बुधवार दोपहर 4 बजे तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी और आबकारी निरीक्षक नागेन्द्र सिंह ने बैठक कर रणनीति तैयार की। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि आशा मोड़, बबीना की मदिरा दुकान 29 मई 2026 को लॉटरी प्रणाली के तहत बबलू शिवहरे के नाम आवंटित हुई थी। दुकान शुरू होने के बाद कुछ लोगों ने इसे आबादी हटाने की मांग की थी।